एंजेलिना जोली ने जीवनी के लिए किया तीन करोड़ डॉलर में सौदा! Angelina Jolie makes three million deal for her Biography!

एंजेलिना जोली ने जीवनी के लिए किया तीन करोड़ डॉलर में सौदा!

एंजेलिना जोली ने जीवनी के लिए किया तीन करोड़ डॉलर में सौदा! लंदन : हॉलीवुड सुपरस्टार एंजेलिना जोली अपनी जीवनी का प्रकाशन करने वाली हैं। खबर है कि जोली ने इसके लिए 3 करोड़ डॉलर में करार किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्राप्त सूचना के मुताबिक कम से कम तीन अमेरिकी प्रकाशक 38 वर्षीय अभिनेत्री की जीवनी के प्रकाशन का अधिकार पाने की होड़ में हैं।

एक सूत्र ने बताया कि उनकी किताब निश्चित तौर पर हर देश में और दुनिया के हर कोने में सर्वाधिक बिकने वाली किताबों की सूची में शामिल होने वाली है। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हमेशा से ही अपने जीवन के बारे में किताब लिखना चाहती थीं।

सूत्र ने कहा कि वे हमेशा से ही इसे करना चाहती थीं और उनका मानना है कि ये वक्त इसके लिए बिल्कुल सही है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 21, 2013, 11:36

comments powered by Disqus