Last Updated: Friday, February 7, 2014, 12:43
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ क्रिकेटर विराट कोहली की नजदीकियों की तस्वीरें हमेशा देखी जाती रही है। अभी हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर विराट कोहली के साथ अनुष्का की तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, न्यूजीलैंड दौरे पर गए विराट कोहली की अनुष्का के साथ एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे साथ-साथ चल रहें है।
खबरों के मुताबिक फोटो में दोनों विराट और अनुष्का ही प्रतीत हो रहे हैं। अगर ऐसा है तो अब सवाल उठता है कि अनुष्का न्यूजीलैंड में क्या कर रही हैं? इससे पहले भी कई बार अनुष्का और विराट कोहली के प्रेम संबंधों पर अफवाहों का बाजार गर्म रहा है।
हालांकि दोनों ने अपने संबंधों को लेकर मीडिया में अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन न्यूजीलैंड में दोनों के एक साथ होने की तस्वीरें दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पकने की बातों को बल देती है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, February 7, 2014, 09:04