दो साल की हुई ऐश-अभि की बेटी आराध्या

दो साल की हुई ऐश-अभि की बेटी आराध्या

दो साल की हुई ऐश-अभि की बेटी आराध्या मुंबई : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या ने हाल में अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। आराध्या 16 नवंबर को दो साल की हो गई।

अभिषेक ने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए ट्विटर पर लिखा कि आराध्या के जन्मदिन पर बधाई संदेशों के लिए मेरा धन्यवाद काफी नहीं है। आपकी बधाइयां उसके लिए सबसे अनमोल उपहार हैं। आराध्या की जन्मदिन पार्टी में उसका दोस्त और शिल्पा शेट्टी तथा राज कुंद्रा का बेटा वियान राज कुंद्रा भी आमंत्रित था।

वियान के माता पिता ने उसकी ओर से ट्विटर पर लिखा कि आराध्या जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। खूब मस्ती करो। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 18, 2013, 18:19

comments powered by Disqus