Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:31

मुंबई : अर्जुन रामपाल, फराह खान और शबाना आजमी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समान लिंगानुपात पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक महिला के बलिदान और प्रयासों को सलाम किया। बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी शुभकामनाएं माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर दीं।
अनुपम खेर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। आपका शुक्रिया।
मधुर भंडारकर : मां से लेकर पत्नी, बहन और अंत में एक बेटी .. एक महिला के इन सभी रूपों के बिना इस जिंदगी का कोई अस्तित्व नहीं है। महिला दिवस की शुभकामना।
राहुल बोस : हमारे पास खुद को फिर से समर्पित करने के लिए अभी भी एक अच्छा दिन है।
शबाना आजमी : महिला दिवस पर हम उन सभी महिलाओं को सलाम करते हैं, जो हमें हिम्मत देने के लिए साल दर साल काम करती रही हैं।
फराह खान : खुद से ज्यादा अपने प्रियों को तव्वजो देने वाली प्रत्येक महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं।
बिपाशा बासु : मैं रोजाना एक महिला होने का जश्न मनाती हूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप सभी उत्कृष्ट महिलाओं को मेरा ढेर सारा प्यार।
अर्जुन रामपाल : इस दुनिया को इतना खूबसूरत बनाने के लिए दुनिया की सभी महिलाओं को बहुत प्यार और सम्मान।
शेखर रावजियानी : महिला दिवस की शुभकामनाएं।
पुनीत मल्होत्रा : मेरे लिए हर दिन महिला दिवस है..अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को प्यार और सम्मान।
मनोज बाजेपयी : महिला दिवस मंगलमय हो।
विशाल डडलानी : सशक्त, बुद्धिमान, भावनात्मक रूप से अधिक विकसित और अधिक खूबसूरत वर्ग तुम्हारा शुक्रिया।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, March 8, 2014, 18:29