Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 14:28

मुंबई : राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ने 59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और फरहान अख्तर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ कुल छह पुरस्कार अपने नाम किए।
यह फिल्म एथलीट मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के प्रेरक गीत ‘जिंदा’ के लिए गीतकार प्रसून जोशी को एक पुरस्कार मिला। इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम के लिए डॉली आहलूवालिया को चुना गया। भाग मिल्खा भाग को सर्वश्रेष्ठ निर्माण डिजाइन वर्ग में भी एक पुरस्कार मिला। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 25, 2014, 14:27