Last Updated: Friday, December 27, 2013, 14:04
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन सात में भी क्रिसमस की धूम रही। बिग बॉस ने यहां भी क्रिसमस के मौके पर सभी प्रतियोगियों को सरप्राइज दिया। क्रिसमस के मौके पर बिग बॉस ने घर के सदस्यों के लिए स्पेशल सरप्राइज का बंदोबस्त किया। इस दिन सभी प्रतियोगियों के अपने घर के लोगों से गिफ्ट पाकर खुशी से चेहरे खिल उठे।
घर की सदस्य रह चुकीं एली अवराम घर में सैंटा बनकर आईं तो सबके चेहरे खिल उठे। एली घर के सदस्यों के लिए ढेरों गिफ्ट लेकर आई और संग्राम, एजाज, तनिषा और गौहर, सबसे वह गले मिली। एली ने सबको गिफ्ट दिया जो घर के सदस्यों के परिजनों और दोस्तों ने भेजे होते हैं।
इस बीच तनीषा को सामान और चॉकलेट से भरा बड़ा पैकेट मिलता है। अरमान ने तनीषा के लिए फूल और केक भेजा। वह इस सरप्राइज गिफ्ट को पाकर खुशी से झूम उठती है। उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं क्योंकि अरमान ने उनका पसंदीदा केक भेजा। इस तरह से बिग बॉस का घर भी क्रिसमस के रंगीन रंगों में रंग गया।
First Published: Friday, December 27, 2013, 10:33