Last Updated: Friday, October 18, 2013, 18:42
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 के घर में एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। इस शख्स का नाम विवेक मिश्रा है। विवेक मिश्रा एक योग गुरु हैं। लेकिन उसकी एक और खासियत है। विवेक ने जिस योग में प्रशिक्षण प्राप्त किया है वो है न्यूड योगा।
यह वहीं विवेक मिश्रा है जिन्होंने टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस- 6 की विजेता श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पर रेप करने की कोशिश करने का इल्जाम लगाया था। विवेक मिश्रा की एक और पहचान योगा टीचर की है, जो न्यूड होकर योगा सिखाने के कारण चर्चित रहे हैं।
उनकी योग सिखाने की तकनीक पर भी कई बार विवाद उठ चुके हैं। बिग बॉस के इस सीजन में वाइल्ड कार्ड से एंट्री पानेवाले विवेक दूसरे शख्स है। इससे पहले बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम को लाया गया था।
माना जा रहा है कि शो में मसाला और विवाद पैदा कराने के लिए उनकी एंट्री कराई गई है। लिहाजा हो सकता है कि इस योगा टीचर से शो की टीआरपी बढ़ जाए।
First Published: Friday, October 18, 2013, 18:42