Last Updated: Friday, December 27, 2013, 19:43

मुंबई : बॉलीवुड हस्तियों ने शुक्रवार को सबके चहेते अभिनेता सलमान खान के 48वें जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दीं। इस दौरान उन्हें `सबसे बड़े बॉस` और `सबकी जान` कहकर भी पुकारा गया। नरगिस फाकरी, प्रतीक बब्बर, दीया मिर्जा और नेहा धूपिया सरीखी हस्तियों ने इस सुपरस्टार को बधाई देने के लिए ट्विटर को चुना।
नरगिस फाकरी : जन्मदिन की बधाई हो सलमान खान। भगवान करे आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों, लेकिन कामना करते समय सावधान रहें। भगवान आपका भला करे।
प्रतीक बब्बर : जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान।
दीया मिर्जा : सलमान खान आप धन्य हैं। आप हमेशा खुश रहें। जन्मदिन मुबारक हो। बहुत सारा प्यार और दुआएं।
नेहा धूपिया : सबसे बड़े बॉस सलमान खान को जन्मदिन की बधाई।
सोफी चौधरी : आज सबकी जान सलमान खान का जन्मदिन है। भगवान हमेशा आपको आशीर्वाद दे। ढेर सारा प्यार। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 27, 2013, 19:43