बॉलीवुड को टाइगर श्रॉफ में नजर आया `स्टार`

बॉलीवुड को टाइगर श्रॉफ में नजर आया `स्टार`

बॉलीवुड को टाइगर श्रॉफ में नजर आया `स्टार`मुंबई : नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म `हीरोपंती` शुक्रवार (आज) को रिलीज हो गई। फराह खान, सुभाष घई और शिल्पा शेट्टी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों की एकमत राय है कि `एक स्टार जन्मा है।` मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के लाडले बेटे टाइगर ने `हीरोपंती` में अपने दमदार स्टंट से दर्शकों को रोमांचित किया है। फिल्मी हस्तियों ने टाइगर को माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर बधाई दी।

सुभाष घई : आज (शुक्रवार) एक और स्टार जन्मा है। वह है टाइगर श्रॉफ। इस पर यकीन करने के लिए जाएं और `हीरोपंती` देखें। उनके पास सबके आशीर्वाद के साथ ही सब कुछ है।

फराह खान : टाइगर को सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद। उनकी फिल्म आज रिलीज हो रही है और यह लाजवाब दिखती है।

रणदीप हुड्डा : टाइगर श्रॉफ के स्टंट और कृति सेनन के जोश के लिए `हीरोपंती` देखें।

शिल्पा शेट्टी : अभी अभी `हीरोपंती` देखी, वाह! सुपरहिट! कृति लाजवाब और टाइगर श्रॉफ दमदार हैं।

मनीषा कोइराला : `हीरोपंती` में टाइगर श्रॉफ जबर्दस्त हैं। अगला सुपरस्टार आया है।

भाग्यश्री : `हीरोपंती` देखी। टाइगर श्रॉफ एकदम कमाल के हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 23, 2014, 15:40

comments powered by Disqus