कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किल बढ़ी, समन जारी

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किल बढ़ी, समन जारी

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किल बढ़ी, समन जारी ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कपिल शर्मा को महाराष्ट्र महिला आयोग ने समन भेजा है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने कपिल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने शो `कॉमेडी नाइट्स विद कपिल` में गर्भवती महिला का मजाक उड़ाया था।

प्रेगनेंट महिलाओं पर आपत्तिजनक जोक सुनाने के लिए राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था लेकिन उनके जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं है और उसने कपिल को समन जारी कर हाजिर होने को है। जवाब देने के लिए कपिल को 15 दिन का वक्त दिया गया था। यह विवाद उस एपिसोड में हुआ था जिसमें अदाकारा हेमा मालिनी आई थी।

यह शिकायत महाराष्ट्र के एक महिला संगठन ने की थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि कपिल ने सारी हदें पार कर दीं और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो बेहद आपत्तिजनक हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Wednesday, January 29, 2014, 12:32

comments powered by Disqus