नहीं मालूम था आलिया गाती भी है : महेश

नहीं मालूम था आलिया गाती भी है : महेश

नहीं मालूम था आलिया गाती भी है : महेशमुंबई: फिल्मकार महेश भट्ट कहते हैं कि उन्हें अभी तक यह मालूम नहीं था कि उनकी बेटी आलिया गाती भी है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म `हाइवे` में गाना गाया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है।

महेश (65) ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि यह मेरे लिए हैरानी की बात थी। मुझे पता ही नहीं था कि वह इतना अच्छा गाती भी है। कब वह इतनी बहुमुखी प्रतिभा वाली हो गई और कब मां सरस्वती की कृपा उस पर हुई हमें नहीं पता। आलिया ने बीती 21 फरवरी को प्रदर्शित फिल्म `हाइवे` में `सूहा साहा` गीत में आवाज दी है।

आलिया को इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। आलिया ने हाल ही में कहा था कि वह अपने पिता के निर्देशन में काम करना पसंद करेंगी, लेकिन महेश भट्ट कहते हैं कि फिलहाल उनका फिल्म बनाने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि नहीं हम उस तरह से नहीं सोचते हैं। हम फिल्म बनाते हैं और ऐसा नहीं है कि हमने साथ काम नहीं करने के बारे में सोच रखा है। यह उनकी (आलिया) की अपनी राह है, यदि ऐसा कुछ होता है, तो हम साथ काम करेंगे वरना ऐसा कुछ जरूरी भी नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 24, 2014, 12:45

comments powered by Disqus