Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 11:59

तंपा बे (अमेरिका) : फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि भारत में लोगों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और उन्हें लड़की को बोझ नहीं समझना चाहिए। आइफा समारोह के तीसरे दिन ‘गर्ल राइजिंग प्रोजेक्ट’ सत्र में भाग लेने के दौरान ने प्रियंका ने अपनी भावना प्रकट की। इस अवसर पर मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी भी मौजूद थी।
प्रियंका ने कहा मैंने सुना है कि लड़कियों को शिक्षा नहीं दी जाती है क्योंकि वह दूसरे परिवार (शादी के बाद) चली जाती हैं। एक लड़के को पढ़ाया जाता है क्यांेकि वह परिवार के लिए कमाता है। यह डरावना है। मुझे लगता है कि भारत में लोगों की मानसिकता बदलनी चाहिए कि लड़की बोझ नहीं है। उन्होंने कहा मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यह चुनने का मौका मिला कि मुझे क्या करना है या नहीं करना है। हम सभी को एक लड़की के भविष्य का समर्थन करना चाहिए। 31 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि नामी-गिरामी हस्तियों को अपने व्यस्त समय से कुछ समय निकालना चाहिए और समाज के लिए कुछ करना चाहिए। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 26, 2014, 11:59