हिट एंड रन : चौथे गवाह ने भी पहचाना, सलमान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हिट एंड रन : चौथे गवाह ने भी पहचाना, सलमान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हिट एंड रन : चौथे गवाह ने भी पहचाना, सलमान की बढ़ सकती हैं मुश्किलेंज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: मुंबई के हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस मामले से जुड़े चौथे गवाह ने भी अदालत में सलमान खान के खिलाफ गवाही दी है। इस मामले का चौथा गवाह वासुमोलो ने सोमवार को कोर्ट में सलमान की पहचान की।

सूत्रों के मुताबिक वासुमोलो ने कोर्ट को बताया कि जब सलमान खान अपने दोस्तों के साथ पहुंचे तब वह रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। उसने बताया कि सलमान ने चिकन के साथ साथ बकार्डी और कॉकटेल का ऑर्डर दिया। हालांकि मैंने उन्हें शराब पीते हुए नहीं देखा था।

हिट एंड रन केस में इससे पहले की सुनवाई के दौरान दो गवाहों ने सलमान की पहचान की थी। हादसे में घायल हुए एक गवाह ने कहा था कि उसने सलमान को गाड़ी की ड्राइविंग सीट की तरफ से उतरते देखा था। वह गिरे, उठे और फिर भागे। उसने कहा था कि सलमान इतने नशे में थे कि दुर्घटना के बाद जब वह कार से उतरे तो नशे में होने की वजह से गिर गए थे।

हिट एंड रन मामले का 28 अप्रैल से री-ट्रायल शुरू हुआ था। सबसे पहले चश्मदीद संभा कपाडा गौड़ा को कोर्ट में पेश किया गया था। चाय की दुकान चलाने वाले गौड़ा ने विस्तार से हादसे के बारे में जानकारी दी थी।

गौर हो कि 28 सितंबर 2002 को सलमान खान ने लैंड क्रूजर कार को बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा दी थी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हुए थे। पिछले साल 5 दिसंबर को कोर्ट ने फिर से ट्रायल शुरू करने का आदेश दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Monday, May 19, 2014, 13:14

comments powered by Disqus