उम्मीद है, मेरा जुनून योगदान में बदलेगा: रणबीर कपूर

उम्मीद है, मेरा जुनून योगदान में बदलेगा: रणबीर कपूर

उम्मीद है, मेरा जुनून योगदान में बदलेगा: रणबीर कपूरमुंबई : बार्सीलोना फुटबॉल क्लब के प्रशंसक बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर ने रविवार को इंडियन सुपर लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी खरीदी और उनकी नजरें अब अपने जुनून को इस खेल में योगदान में बदलने पर टिकी हैं। रणबीर ने चार्टर्ड एकाउंटेंट बिमल पारेख के साथ मिलकर मुंबई फ्रेंचाइजी खरीदी।

रणबीर ने कहा, इंडियन सुपर लीग का हिस्सा बनना और मुंबई का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। बचपन से ही कभी भी फुटबाल मेरे रोजमर्रा के जीवन से अलग नहीं रहा। अब आईएसएल में साझेदार होने के नाते मैं इस खेल प्रति अपने जुनून को खेल के विकास में योगदान में बदलना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए लीग के आयोजकों आईएमजी रिलायंस द्वारा तैयार किए गए जमीनी स्तर और समुदाय विकास कार्यक्रम में मेरा गहरा विश्वास है और यही एक जीत मुझे इस सपने का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित कर रही है।
(एजेंसी)

First Published: Monday, April 14, 2014, 11:48

comments powered by Disqus