Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 09:34

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय गायकों के साथ गाने गा चुकी हैं। अब उनका नया गीत `आई कांट मेक यू लव मी` हाजिर है और इस गीत ने अभिनेता ऋतिक रोशन को थिरकने के लिए विवश कर दिया है। प्रियंका के साथ `क्रिश` और `क्रिश 3` में अभिनय कर चुके ऋतिक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि क्या आपने `आई कांट मेक यू लव मी` सुना है? यह एक गीत आपको नचा देता है। बहुत खूब प्रियंका चोपड़ा। बढ़िया गीत।
यह गीत गायिका बोनी रैट के वर्ष 1991 के गीत का नया रूप है। प्रियंका का गीत अप्रैल में रिलीज हुआ और इसने 24 से भी कम घंटों में आईट्यून इंडिया पर तीसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 14, 2014, 09:34