‘कृष 3’ की नायिका मैं ही हूं : प्रियंका चोपड़ा| Priyanka Chopra

‘कृष 3’ की नायिका मैं ही हूं : प्रियंका चोपड़ा

‘कृष 3’ की नायिका मैं ही हूं : प्रियंका चोपड़ामुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस बात पर जोर देती हैं कि ‘कृष 3’ की नायिका वही हैं। फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री कंगना राणावत भी हैं।

कंगना ने इस फिल्म को शुरू में ठुकरा दिया था क्योंकि वे पर्दे पर प्रियंका के साथ दिखने को लेकर चिंतित थीं। इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह ने भी इन्हीं कारणों से फिल्म करने से इंकार कर दिया था।

प्रियंका ने यहां साक्षात्कार में कहा, ‘‘कई सारी लड़कियों ने उस भूमिका को निभाने से इंकार किया था। ऐसा करना वाकई में बेवकूफी थी क्योंकि ये भूमिका बहुत जबर्दस्त है। फिल्म की नायिका मैं हूं। मैं फिल्म में रितिक की पत्नी की भूमिका निभा रही हूं।’’

प्रियंका का मानना है कि कंगना की भूमिका भी काफी रोचक है और यदि उन्हें ऐसा करने का मौका मिलता तो वे इसे जरूर करतीं।

प्रियंका ने कहा, ‘‘उनकी भूमिका में सचाई है और उनकी भूमिका भी अद्भूत है। लेकिन यदि मुझे इसे करने का मौका मिलता तो मैं उसे जरूर करती। मैंने राकेश सर से बोला था कि जिस तरह से सभी इस भूमिका को करने से इंकार कर रहे हैं ऐसे में मैं उस भूमिका को निभाने को तैयार हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि कंगना ने इस भूमिका को किया। उसने गजब का काम किया है। वे बहुत सुंदर दिख रही हैं। हिंदी सिनेमा के लिए ये बेहद नई चीज है।’’ ‘कृष 3’ एक नवंबर को रिलीज होने वाली है। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 18, 2013, 16:26

comments powered by Disqus