मैंने खुद को गूगल पर ढूंढ़ना बंद कर दिया : स्कारलेट

मैंने खुद को गूगल पर ढूंढ़ना बंद कर दिया : स्कारलेट

मैंने खुद को गूगल पर ढूंढ़ना बंद कर दिया : स्कारलेटलॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहान्सन का कहना है कि उन्हें खुद को गूगल पर ढूंढ़ना अब व्यर्थ लगता था, इसलिए उन्होंने इसे बंद कर दिया है। ई-ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, 28 वर्षीय अभिनेत्री कुछ समय पहले तक इंटरनेट पर अपना नाम ढूंढ़ा करती थीं, लेकिन इसका परिणाम हमेशा उत्साहजनक नहीं हुआ करता था और इसलिए उन्होंने इसे बंद कर दिया। जोहान्सन ने कहा, ‘मैंने खुद को गूगल पर ढूंढ़ना बंद कर दिया है। इस पर कभी भी कुछ अच्छा नहीं दिखता। यह कई बार आपको अहंकारी भी बना देता है। इससे ऐसा लगता है कि सभी की नजर आप पर है, लेकिन ऐसा नहीं है।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, October 4, 2013, 11:45

comments powered by Disqus