फेसबुक पर दिखी काजोल की 11 साल की बेटी न्यासा

फेसबुक पर दिखी काजोल की 11 साल की बेटी न्यासा

फेसबुक पर दिखी काजोल की 11 साल की बेटी न्यासाज़ी मीडिया

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर नजर आई है। न्यासा अब 11 साल की हो गई है जो फेसबुक पर काफी ऐक्टिव रहती है।

हाल ही में न्यासा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर को देखकर न्यासा बिल्कुल अपनी मां जैसी लग रही है। न्यासा के बारे में कहा जाता है कि वो पढ़ाई में काफी तेज है और एक अच्छी तैराक भी है।

न्यासा का जन्म साल 2003 में हुआ था। उसके जन्म के बाद काजोल फना, यू मी और हम, माय नेम इज खान, वी आर फैमिली और टूनपुर का सुपरहीरो जैसी चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई। हालांकि फिल्मों से दूर होने की वजह बताते समय काजोल ने कहा था कि फिलहाल मेरे बच्चों को मेरी जरूरत है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Friday, April 25, 2014, 12:30

comments powered by Disqus