Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 11:49
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: फिल्म देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्मों से चर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी दूसरी पत्नी कल्कि कोचलिन से अलग हो रहे हैं। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर रहा कि वे चीजें समझने के लिए अलग हो रहे हैं। लेकिन तलाक नहीं ले रहे। उन्होंने मीडिया से अपनी निजता का सम्मान करने की भी अपील की।
बुधवार को दोनों ने एक साझा बयान जारी किया। इसमें अनुराग ने लिखा कि मैं और कल्कि अलग हो रहे हैं। नोट में लिखा है ,‘हम एक दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि मौजूदा हालात और इसकी वजहों को समझ सकें लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें, बेवजह की अटकलें न लगाएं। शुक्रिया-कल्कि और अनुराग।’
41 साल के अनुराग और 29 साल की कल्कि की शादी 30 अप्रैल 2011 को ऊंटी में हुई थी। कल्कि के करियर की शुरूआत 2009 में रिलीज हुई अनुराग की पहली सफल फिल्म देव डी से हुई थी। उसके बाद वह अनुराग के प्रॉडक्शन की फिल्म शैतान में नजर आई। पिछले काफी समय से दोनों के अलगाव की खबरें आ रही थीं।
गौर हो कि अनुराग की पहली शादी मशहूर फिल्म एडिटर आरती बजाज से हुई थी। दोनों दिल्ली में कॉलेज के दिनों से साथ थे। दोनों की एक बेटी आलिया भी है।
First Published: Thursday, November 14, 2013, 10:37