Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 15:51

लंदन : ‘स्कैंडल’ की स्टार केरी वाशिंगटन जल्द ही अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान उन्होंने खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री बनाया क्योंकि इस दौरान वे अपनी गतिविधियों को लेकर ज्यादा सतर्क थीं।
कॉन्टैक्ट म्युजिक की खबर के अनुसार, 37 वर्षीय अभिनेत्री ने अमेरिका के फुटबॉल स्टार नामदी असोमुगा से विवाह किया है। अभिनेत्री ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान अपने पेट को छुपाना उनके लिए एक चुनौती थी।
वाशिंगटन ने कहा, एक अभिनेत्री के तौर पर मैंने बहुत शारीरिक श्रम किया है। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मैं अपने चरित्र के हिसाब से खुद को कैसे अच्छे तरीके से और आसानी से पेश कर सकूं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 19, 2014, 15:46