टीवी अभिनेत्री कीर्ति नागपुरे पहनेंगी 75 लाख रुपए का लहंगा

टीवी अभिनेत्री कीर्ति नागपुरे पहनेंगी 75 लाख रुपए का लहंगा

टीवी अभिनेत्री कीर्ति नागपुरे पहनेंगी 75 लाख रुपए का लहंगामुंबई : टीवी अभिनेत्री कीर्ति नागपुरे कार्यक्रम `देश की बेटी नंदिनी` में अपनी शादी के दृश्य में 75 लाख रुपए का लहंगा पहनेंगी। यह पोशाक फैशन डिजाइनर रियाज गंगजी और उनकी टीम `लिबास` ने डिजाइन की है। कीर्ति का कहना है कि इस पोशाक में उन्हें राजकुमारी जैसा अहसास हुआ। लहंगे का वजन 15 किलोग्राम के आसपास बताया गया है। इस अभिनेत्री का कहना है कि यह किसी टीवी कार्यक्रम में पहना गया अब तक का सबसे महंगा लहंगा है।

एक बयान में कीर्ति ने कहा, मैं सच में राजकुमारी जैसा महसूस करती हूं और नंदिनी के लिए यह यकीनन स्वप्निल विवाह है। गंगजी ने कीर्ति और रफी मलिक, दोनों के लिए वैवाहिक परिधान डिजाइन किए हैं। वह परिधान का श्रेय पत्नी और अपनी टीम को देते हैं। `देश की बेटी नंदिनी` एक राजनीति गाथा है। यह कार्यक्रम एक एंटरटेंमेंट चैनल पर प्रसारित होता है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 22, 2013, 17:21

comments powered by Disqus