दिल्ली की कोयल राणा बनी फेमिना मिस इंडिया

दिल्ली की कोयल राणा बनी फेमिना मिस इंडिया

दिल्ली की कोयल राणा बनी फेमिना मिस इंडियाज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : दिल्ली की कोयल राणा ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरे स्थान पर मुंबई की जातालेका मल्होत्रा और तीसरे स्थान पर गोवा की गेल निकोल द सिल्वा रहीं। मुंबई के यशराज स्टूडियो में शनिवार रात आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। 24 प्रतियोगियों में से चुनी गईं कोयल को पूर्व मिस इंडिया नवनीत कौर ने ताज पहनाया। कोयल ने 15 साल की उम्र में ही `मिस टीन इंडिया-2008` बन गई थीं।

मशहूर गायक मीका सिंह ने इस कार्यक्रम में अपने मशहूर गाने `अगल बगल` और अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म `भूतनाथ रिटर्न्स` का गाना `पार्टी तो बनती है` को गाकर कार्यक्रम में धूम मचा दी। इस कार्यक्रम को अभिनेता रितेश देशमुख ने होस्ट किया। इस मौके पर सबसे रोचक बात अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा द्वारा वरिष्ठ अभिनेत्री जीनत अमान को दी गई ट्रिब्यूट रहा।

First Published: Sunday, April 6, 2014, 09:36

comments powered by Disqus