`मुंबइयिल..` में मुंबई एक अहम किरदार

`मुंबइयिल..` में मुंबई एक अहम किरदार

चेन्नई : `थुप्पाक्की` और `नयागन` सरीखी तमिल फिल्में मुंबई में फिल्माई जा चुकी हैं। अब रोमांस से भरपूर आगामी फिल्म `मुंबइयिल ओरु कधाल` की भी अधिकांश शूटिंग मुंबई में होगी। फिल्मकारों का कहना है कि फिल्म में मुंबई एक अहम किरदार की भूमिका में है।

फिल्म प्रोडक्शन हाउस टॉकिंग क्रॉज फिल्म्स की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, यह अपने विचारों और कथा शैली की बदौलत सामान्य प्रेम कहानियों से अलग है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग मुंबई में है, जिससे फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार की तरह पेश आना चाहिए। फिल्म के कुछ हिस्से लंदन और चेन्नई में भी फिल्माए जाएंगे।

गौतम वेंकटेश्वर निर्देशित इस फिल्म में थमन कुमार और जेंसी मीनू मुख्य भूमिका में हैं। स्वतंत्र ब्रिटिश चलचित्रकार स्मृति जी, स्वतंत्र अमेरिकी चलचित्रकार विराज विक्टर और भारतीय चलचित्रकार राजकुमार ने फिल्म में साथ में काम किया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 14, 2014, 09:38

comments powered by Disqus