संगीत जगत के दिग्गजों ने रेशमा के निधन पर शोक जताया

संगीत जगत के दिग्गजों ने रेशमा के निधन पर शोक जताया

मुम्बई/इस्लामाबाद : भारतीय और पाकिस्तानी संगीत जगत ने लोकप्रिय गायिका रेशमा के निधन पर रविवार को शोक जताते हुए उन्हें ‘‘कई के लिए प्रेरणा’’ बताते हुए कहा कि उनकी आवाज मदहोश कर देने वाली थी।

‘लंबी जुदाई’ गीत को आवाज देने वाली रेशमा का लाहौर में निधन हो गया। वह गले के कैंसर से पीड़ित थीं।

बॉलीवुड संगीतकार विशाल डडलानी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘रेश्मा का निधन दुखद है।’’ गायक हषर्दीप कौर ने लिखा, ‘‘रेशमा जी अब नहीं रहीं.इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। उनके गीतों को गाकर बड़े हुए। वह मेरी प्रेरणा थीं। आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।’’

पाकिस्तानी बैंड जुनून के पूर्व गिटार वादक सलमान अहमद ने लिखा, ‘‘मदहोश करने वाली आवाज अब इस धरती पर नहीं रही, हायो रब्बा।’’ रेश्मा के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘हाय ओ रब्बा नहिंयो लगदा दिल मेरा’, ‘लाल मेरी’ और ‘अंखियां नू रहने दे अंखियों दे कोल कोल’।

बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने रेश्मा को उनके हिट गाने ‘लंबी जुदाई’ के लिए याद किया। अभिनेता कबीर बेदी ने रेशमा को याद करते हुए उनके लोकप्रिय गाने ‘लंबी जुदाई’ कार्यक्रम का लिंक शेयर किया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 3, 2013, 15:41

comments powered by Disqus