मेरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा नहीं, प्रकाश के बारे में है: असीम

मेरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा नहीं, प्रकाश के बारे में है: असीम

मेरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा नहीं, प्रकाश के बारे में है: असीममुंबई: एक तरफ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जहां इस बात से नाराज हैं कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है, वहीं फिल्म के निर्देशक असीम मर्चेट का कहना है कि उनकी फिल्म प्रियंका को बदनाम करने का प्रयास नहीं है।

असीम और प्रियंका के बारे में अफवाह है कि प्रियंका के मॉडलिंग करियर के दौरान दोनों रिश्ते में थे। इधर, असीम की फिल्म न केवल प्रियंका के मॉडलिंग के दौर की है, बल्कि उस दौरान प्रियंका के प्रबंधक रहे प्रकाश जाजू के साथ रुपयों को लेकर उनके विवाद के बारे में भी है।

प्रियंका उस समय काफी परेशान हो गईं, जब उन्हें पता चला कि इस विषय पर कोई फिल्म बन रही है। लेकिन असीम ने अपनी रचनात्मक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए कहा, फिल्म प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं, बल्कि प्रकाश जाजू के बारे में है।

उन्होंने कहा, यह फिल्म प्रकाश के बॉलीवुड के अनुभव के बारे में है और इसमें पूरे मनोरंजन जगत की बातें शामिल होंगी। मैं प्रियंका का सम्मान करता हूं और उन्हें पसंद भी करता हूं। मैं किसी भी तरीके से उनको बदनाम करने या चोट पहुंचाने का प्रयास नहीं कर रहा हूं। एक फिल्म निर्माता होने के नाते मैं सिर्फ एक वास्तविक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं।

जाजू का दावा था कि प्रियंका ने उनके वेतन का बड़ा भाग गबन कर लिया। प्रियंका के दिवंगत पिता कर्नल अशोक चोपड़ा ने इस संबंध में जाजू के खिलाफ पुलिस में गलत आरोप और परिवार को धमकाने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। जाजू को 2008 में गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें दो महीने जेल काटनी पड़ी थी।

(एजेंसी)

First Published: Sunday, May 11, 2014, 13:28

comments powered by Disqus