7 मिनट के डांस के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिले 6 करोड़

7 मिनट के डांस के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिले 6 करोड़

7 मिनट के डांस के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिले 6 करोड़ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के एक मिनट के ठुमके की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। सूत्रों के मुताबिक चेन्नई में नए साल के मौके पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने चेन्नई मे एक शो के लिए हामी भर दी है।

सूत्रों के मुताबिक 31 दिसंबर की शाम को होने वाले इस नए साल के शो के लिए अपनी सात मिनट की पेशकश के लिए प्रियंका ने छह करोड़ रूपए मांगे थे। शो के आयोजक प्रियंका को मुंहमांगी रकम देने को राजी हो गए हैं। दरअसल प्रियंका की लोकप्रियता को देखते हुए शो के आयोजकों ने उन्हें लाने का फैसला किया।

माना जा रहा है कि आयोजक शो के टिकटों से होने वाली कमाई को देखते हुए प्रियंका को मुंहमांगी रकम देने को तैयार हो गए। आयोजकों से जुड़ी मार्केटिंग टीम ने इस कार्यक्रम का प्रमोशन पहले ही शुरू कर दिया था। प्रियंका अभी हाल में कृष-3 में नजर आई थी।

First Published: Tuesday, December 17, 2013, 08:59

comments powered by Disqus