Last Updated: Friday, May 9, 2014, 11:38
ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: आलोक नाथ और नील नीतिन मुकेश के बाद इन दिनों ट्विटर पर आलिया भट्टा का मजाक बनाया जा रहा है।
आलिया जब से करण जौहर के शो `कॉफी विद करण` में आईं हैं, तब से वह सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर भी आलिया की जनरल नॉलेज का मजाक उड़ाया जा रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया में आलोक नाथ, नील नितिन मुकेश, यामी गौतम और टाइगर श्रॉफ जैसे फिल्मी सितारों पर भी जोक्स वायरल हो चुके हैं। पूरे दिन आलिया ट्रेंड पर रहीं और उन्हें लेकर लोग कुछ इस तरह के ट्वीट करने लगे। कुछ रोचक ट्वीटस इस प्रकार हैं:
-अनुष्का शर्मा के डक जैसे होंठ और आलिया का डक जैसा चेहरा।
-दीपिका लिखती हैं, आलिया और अनुष्का शर्मा के बीच क्या कॉमन है?
-उदित लिखते हैं कि, आलिया से पूछा गया मोदी का पहला नाम क्या है?
तो आलिया ने कहा, अब की बार।
-आलिया भट्ट और राहुल गांधी के बीच अगर बातचीत हो तो बहुत मजा आएगा-प्रियंका
-दशरथ के पिता का नाम, आलिया बोलीं 20 रथ। कोई टफ सवाल पूछे-मनोज मर्चेट
-आलिया अब तक यही सोचती हैं और वे इतनी बेवकूफ हैं कि प्रियंका गांधी को राहुल गांधी की पत्नी मानती हैं-अमित
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Friday, May 9, 2014, 09:11