अमेरिका में लोक संगीत के मशहूर गायक पीट सीजर का निधन

अमेरिका में लोक संगीत के मशहूर गायक पीट सीजर का निधन

न्यूयॉर्क : अमेरिका में लोक संगीत के दिग्गज पीट सीजर का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे। एक अमेरिकी समाचार पत्र के अनुसार सीजर के पौत्र किटामा काहिल जैक्सन ने बताया कि 27 जनवरी को सीजर का निधन हो गया।

सीजर का आठ दशक लंबा करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। उन्होंने अपने संगीत में युद्ध और गृह युद्ध विरोधी विचारों का खूबसूरत मिश्रण किया था। उनके गीत मजदूर आंदोलन के समय बजते थे।

राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं के बीच खास सम्मान पाने वाले सीजर ने भारत में दो बार अपने हुनर का जलवा पेश किया। उन्होंने आखिरी बार 1966 में कोलकाता और दिल्ली में अपने कार्यक्रम पेश किए थे।

दिल्ली में 12 नवंबर, 1966 को अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मजाक किया था, मैं आप की कोई और गुजारिश नहीं मानूंगा क्योंकि मैं सिर्फ कुछ गानों की तैयारी करके आया हूं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 28, 2014, 17:12

comments powered by Disqus