`रागिनी MMS 2` के ट्रेलर में सन्नी लियोनी के हॉट दृश्य! Sunny Leone

`रागिनी MMS 2` के ट्रेलर में सन्नी लियोनी के हॉट दृश्य!

`रागिनी MMS 2` के ट्रेलर में सन्नी लियोनी के हॉट दृश्य!ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : सन्नी लियोनी की फिल्म `जैकपाट` बॉक्स ऑफिस पर भले ही प्रभाव जमाने में विफल हो गई है लेकिन `रागिनी एमएमएस 2` बॉलीवुड में सन्नी के लड़खड़ाते करियर को संवार सकती है।

अभिनेत्री पूजा भट्ट की फिल्म `जिस्म 2` से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली सन्नी लियोनी अपना करियर बेहतर बनाने के लिए इन दिनों काफी मेहनत कर रही हैं। सन्नी को एकता कपूर की फिल्म `रागिनी एमएमएस 2` से काफी उम्मीदें हैं और इन सबके बीच `रागिनी एमएमएस 2` का ट्रेलर जारी हो गया है।

दर्शक जो सन्नी लियोनी की फिल्म से उम्मीद करते हैं उसकी एक झांकी ट्रेलर में दिखाई गई है। ट्रेलर में सन्नी लियोनी के काफी हॉट और गरमा-गर्म दृश्यों में दिखाया गया है। इन दृश्यों को देख शरीर में सिहरन सी दौड़ सकती है। `रागिनी एमएमएस 2` दो मार्च को प्रदर्शित होने वाली है।

`रागिनी एमएमएस 2` का ट्रेलर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

First Published: Monday, February 3, 2014, 13:42

comments powered by Disqus