Last Updated: Friday, April 25, 2014, 10:39
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। उनकी चर्चा इन दिनों उनके कंडोम के विज्ञापन को लेकर हो रही है जो उन्होंने किया है। इस विज्ञापन में रणवीर सभी को सुरक्षित सेक्स का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं। उनके इस विज्ञापन को यू ट्यूब को सिर्फ एक दिन में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। यह विज्ञापन लगभग 2 मिनट का है।
23 अप्रैल यानी को इस एड को जारी किया गया और 1 दिन में ही एसे लगभग 2 लाख लोगों ने देखा। लिहाजा यह यू-ट्यूब पर वायरल हो चला है। रणवीर के इस ऐड का नाम है, लवर्स ऑल ओवर द वर्ल्ड, लेट्स डू द रेक्स। इसके लिए खुद रणवीर ने रैप भी किया है।
रणवीर को उनके स्मार्ट लुक के कारण इस एड के लिए चुना गया है क्योंकि वही हैं जो लडकियों को अपनी ओर आकर्षित करने का हुनर रखते हैं। रणवीर का मानना है कि कंडोम का विज्ञापन करने के पीछे एक सामाजिक भावना है। जिसके जरिए हम समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। सुरक्षित यौन संबंध आपको जानलेवा बिमारी और संक्रमण से बचाते है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Friday, April 25, 2014, 10:24