हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोम्ज को नहीं है चुंबन से परहेज

हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोम्ज को नहीं है चुंबन से परहेज

हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोम्ज को नहीं है चुंबन से परहेजलास एंजेलिस : गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोम्ज को पहले डेट पर चुंबन से परहेज नहीं है। गोम्ज कुछ समय पहले तक पॉप गायक जस्टिन बीबर के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। वेबसाइट `हॉलीवुडलाइफ डॉट काम` के अनुसार एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान 21 वर्षीया गोम्ज से पूछा गया कि क्या वह किसी पुरुष के साथ पहली ही डेट पर चुंबन करने को तैयार होंगी।

गोम्ज ने जवाब दिया, यह परिस्थिति पर निर्भर करता है। यदि ऐसा कुछ होता है, तो जाहिर है उस इंसान ने ऐसा कुछ किया हो जो मुझे पसंद आ जाए। गोम्ज ने यह भी कहा कि इस समय वह अकेली हैं और अभी वह अपना समय दोस्तों के साथ बिताना चाहती हैं। गोम्ज के एक करीबी सूत्र का कहना है कि वह अब भी अपने पूर्व पुरुष मित्र बीबर को याद करती हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 1, 2013, 13:04

comments powered by Disqus