सेक्स पर बोलीं शर्लिन, कहा- शादी से पहले सेक्स जरूर करना चाहिए

सेक्स पर बोलीं शर्लिन, कहा- शादी से पहले सेक्स जरूर करना चाहिए

सेक्स पर बोलीं शर्लिन, कहा- शादी से पहले सेक्स जरूर करना चाहिएज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: अपनी बोल्ड इमेज की वजह से सुर्खियों में रहनेवाली बॉलीवुड अदाकारा शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवादों में आने की वजह उनका सेक्स पर दिया गया बयान है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि शादी से पहले सेक्स करना चाहिए।

शर्लिन ने इस इंटरव्यू में कहा है कि सच्चा और गहरा प्यार शारीरिक संबंध तक ले जाता है। सेक्स रिश्ते को मजबूती देता है। शर्लिन ने बेबाक होकर कहा कि लिव इन रिलेशनशिप उतना ही पवित्र है जितना रियल मैरिज इंस्टीट्यूशन।

गौर हो कि शर्लिन चोपड़ा ने एक बार और यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि मैंने पैसे लेकर कई बार सेक्स किया है। शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म `कामसूत्र थ्री डी` अपने कामुक अंदाज के लिए भी वह काफी चर्चा में है। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर ने खूब धूम मचा दी है। इस ट्रेलर में शर्लिन चोपड़ा टॉपलेस दिखाई दे रही हैं।

First Published: Tuesday, December 3, 2013, 08:33

comments powered by Disqus