Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 21:18

मुंबई : सुपर स्टार शाहरूख खान ने ट्विटर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके चाहने वालों की संख्या 60 लाख पर पहुंच गई है। 48 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से सलमान खान (5,636,870) और आमिर खान (5,105,283) को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस स्नेह के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
शाहरूख ने पोस्ट किया कि साठ लाख पर पहुंचाने के लिए धन्यवाद। हमारा प्रेम संख्या से आगे बढ़ गया है। आपको अनगिनत खुशियां और बेपनाह प्यार मिले। शाहरूख को फोलो करने वालों में सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर जैसे जाने माने लोग शामिल हैं। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ स्टार इस लोकप्रिय नेटवर्किंग साइट को अकसर इस्तेमाल करने वाले सितारों में हैं। शाहरूख खान 2010 में ट्विटर पर आए और उसके बाद से उन्होंने अब तक 6,414 ट्वीट किए हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, December 3, 2013, 21:18