...जब एक साथ पकड़े गए शाहिद कपूर और सोनाक्षी!

...जब एक साथ पकड़े गए शाहिद कपूर और सोनाक्षी!

...जब एक साथ पकड़े गए शाहिद कपूर और सोनाक्षी!ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर की रोमांस की खबरें फिर जोर पकड़ने लगी है। शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्‍हा को शनिवार रात मुंबई में बांद्रा के एक रेस्‍टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया। यह जोड़ा यहां काफी देर तक रहा।

मुंबई के एक अखबार के मुताबिक जब शाहिद और सोनाक्षी रेस्‍टोरेंट में रात 11 बजे के करीब डिनर कर रहे थे तब दोनों के साथ उनके दो दोस्‍त भी थे। कुछ देर वक्‍त गुजराने के बाद वे शाहिद के जुहू वाले नए घर चले गए।

खबरों के मुताबिक शाहिद और सोनाक्षी घर से अलग-अलग निकले। गौर हो कि हाल ही में सोनाक्षी ने उसी एजेंसी के साथ करार किया है जो शाहिद का काम देखती है। माना जा रहा है कि सोनाक्षी ने शाहिद की सलाह पर ही ऐसा किया है। इसलिए दोनों के बीच प्यार के परवान चढ़ने की खबरें आ रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Tuesday, May 13, 2014, 12:57

comments powered by Disqus