अर्जुन कपूर की कायल हुईं सोनाक्षी सिन्हा

अर्जुन कपूर की कायल हुईं सोनाक्षी सिन्हा

अर्जुन कपूर की कायल हुईं सोनाक्षी सिन्हामुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ पहली बार फिल्म `तेवर` में काम कर रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि वह अपने सहकलाकार का सम्मान करती हैं, क्योंकि वह बेहद पेशेवर हैं। सोनाक्षी ने कहा, वह हर किसी के साथ घुलमिल जाते हैं। वह जबरदस्ती किसी से दोस्ती नहीं करते, लेकिन काफी ठहरे हुए हैं और एक अच्छे सहकलाकार हैं।

सोनाक्षी ने कहा, उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वह बहुत अच्छे सहकलाकार हैं और बेहद पेशेवर हैं। उन्हें पता होता है कि वह क्या कर रहे हैं, फिर चाहे फिल्म उनके पिता के प्रोडक्शन की ही क्यों न हो।

अर्जुन और सोनाक्षी दोनों ही जानीमानी फिल्म हस्तियों की संतानें हैं। अर्जुन जहां प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं, वहीं सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं।

सोनाक्षी, अर्जुन को स्कूल के दिनों से जानती हैं। सोनाक्षी, अर्जुन और उनकी चचेरी बहने अभिनेत्री सोनम कपूर और फिल्म निर्माता रिया कपूर एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

सोनाक्षी ने कहा, दरअसल, अर्जुन और मैं एक ही स्कूल में थे। मेरी उनसे जान पहचान थी, क्योंकि सोनम और रिया भी उसी स्कूल में थे। मैं उन सबको जानती थी, लेकिन हम दोस्त नहीं थे। अब हम एक दूसरे को थोड़ा बहुत जानने का प्रयास कर रहे हैं। वह सचमुच अच्छे अभिनेता हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 7, 2014, 09:26

comments powered by Disqus