Last Updated: Monday, January 20, 2014, 15:53

मुबंई: वयस्क फिल्मों की भारतीय मूल की कनाडाई सितारा सन्नी लियोन मिठाइयों की शौकीन हैं और यब बात उन्होंने स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि वह चाय में भी ज्यादा चीनी डालती हैं। सन्नी अब हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री बन गई हैं। सन्नी ने एक शूटिंग के दौरान सन्नी ने कहा कि मुझे अपनी चाय में अधिक चीनी पसंद है।
उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा मीठी चाय बनाने के लालच और डर के कारण वह अपने घर में चीनी रखने से परहेज करती हैं। सन्नी ने अपने घर पर गिटार बजाकर अपना संगीत कौशल भी दिखाया।
2012 रियलिटी शो `बिगबॉस 5` में हिस्सेदारी के साथ सन्नी ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में कदम रखा और इसके बाद उसी साल `जिस्म 2` से उन्होंने बॉलीवुड में अपना आगाज किया। सन्नी का असली नाम करिन मल्होत्रा है। वह `शूट आउट एट वडाला` में एक विशेष गाने में भी नजर आई थीं और उसके बाद वह `जैकपॉट` में दिखी थीं। सन्नी की अगली फिल्म `रागिनी एमएमएस 2` है। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 20, 2014, 10:47