Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 14:47
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: पोर्न स्टार से बॉलीवुड अदाकारा बनी सनी लियोन अपनी फिल्मों की वजह से कम दूसरी वजहों से ज्यादा सुर्खियों में है। सन्नी लियोन की लोकप्रियता काफी है इस बात का अंदाजा तो हर किसी को है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग सन्नी लियोन को इंटरनेट पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से ज्यादा खोजते हैं।
सनी लियोन की आधिकारिक मोबाइल ऐप सबसे ज़्यादा तीन लाख डाउलोड की गई ऐप बन गई है। जबकि पिछले साल नवंबर में जारी हुए सचिन तेंदुलकर के ऐप को भी प्रति दिन 3000 बार डाउनलोड किया गया है।
उनकी लोकप्रियता यहीं नहीं रुकती बल्कि सनी मोबाइल ऐप्लिकेशन की दुनिया में भी सबसे आगे हैं। बताया जाता है कि एक महीने के भीतर सनी का मोबाइल ऐप 10 केबी से 12 केबी तक रोजाना डाउनलोड किया गया। ऐप के डाउनलोड अब तीन लाख से ज्यादा हैं, जबकि सचिन का ऐप तकरीबन एक लाख बार डाउनलोड किया गया। कहा जाता है कि साल 2013 में सनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया।
(एजेंसी इऩपुट के साथ)
First Published: Wednesday, February 19, 2014, 09:06