प्रियंका चोपड़ा के ‘एक्जॉटिक’ को 3 करोड़ लोगों ने देखा

प्रियंका चोपड़ा के ‘एक्जॉटिक’ को 3 करोड़ लोगों ने देखा

प्रियंका चोपड़ा के ‘एक्जॉटिक’ को 3 करोड़ लोगों ने देखामुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘एक्जॉटिक’ को यूट्यूब पर 3 करोड़ लोगों ने देखा जिसमें अमेरिका के रैपर पिटबुल भी हैं।

31 वर्षीय अभिनेत्री का यह गाना अंग्रेजी और हिंदी दोनों में है।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘आप सभी को समर्थन एवं प्यार के लिए धन्यवाद। 3 करोड़ लोगों द्वारा देखा जाना अद्भुत है।’ अभिनेत्री अली अब्बास जाफर की अगली फिल्म ‘गुंडे’ में दिखेंगी जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी हैं।

फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 7, 2014, 00:13

comments powered by Disqus