सैफई में सलमान की दरियादिली, जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को दिए 25 लाख

सैफई में सलमान की दरियादिली, जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को दिए 25 लाख

सैफई में सलमान की दरियादिली, जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को दिए 25 लाख ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: यूपी में सैफई महोत्सव भले ही विवादों में रहा हो लेकिन यहां अपना जलवा दिखाने गए सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। सलमान की गैर सरकारी संस्था ह्यूमन बीईंग ने सैफई महोत्सव के दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को 25 लाख रुपये का अनुदान दिया है। सलमान यहां माधुरी दीक्षित के साथ कल पहुंचे थे और उन्होंने अपना कार्यक्रम पेश किया। माधुरी दीक्षित ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

कड़ाके की ठंड में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सैफई महोत्सव मनाए जाने को लेकर तीखी आलोचनाओं के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का पैतृक गांव सैफई बुधवार को शाम बॉलीवुड के फिल्मी सितारों की चकाचौंध से सराबोर रहा। हालांकि, कुछ संगठनों ने मुजफ्फरनगर दंगों के पृष्ठभूमि में इस प्रकार के कार्यक्रम का विरोध किया। गौर हो कि मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में दंगा पीडि़त अब भी ठंड का प्रकोप झेलने को विवश हैं।

मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर तीखी आलोचनाओं के बावजूद अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव सैफई महोत्सव की चकाचौंध में डूबे नजर आए। 14 दिनों तक चला ये महोत्सव बुधवार को बॉलीवुड नाइट के साथ खत्म हो गया। समापन समारोह में बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, रनवीर सिंह, सोहा अली खान समेत कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। एक तरफ जहां मुजफ्फरनगर में लोग कड़ाके की ठंड में मौत से जूझ रहे हैं वहीं, मुश्किल से पांच घंटे की दूरी पर सैफई में सरकार ने जनता के करोड़ों रुपए महोत्सव के नाम पर बहा दिए।




First Published: Thursday, January 9, 2014, 16:49

comments powered by Disqus