Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 20:05
चेन्नई : दिग्गज नृत्य निर्देशक एवं अभिनेता आर रघुराम का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उनके करीबी पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रघुराम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके पीछे परिवार में पत्नी और पुत्री गायत्री है। गायत्री अभिनेत्री और नृत्य निर्देशक हैं। रघु मास्टर के रूप में विख्यात रघुराम ने रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 30, 2013, 20:05