Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 15:35
ज़ी मीडिया ब्यूरो मुंबई : फिल्म गुंडे में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान मुख्य किरदार में हैं, इन कलाकारों की मौजूदगी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्सुकता बढ़ी है।
यशराज फिल्मस ने हाल में इस फिल्म का एक नया गाना `जिया` को रिलीज किया है, जिसे रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। इस गाने का फिल्मांकन कई अनोखे जगहों पर किया गया है और दोनों कलाकारों के बीच काफी हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है।
युद्धग्रस्त बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दो अनाथ बच्चों की कहानी है, जिनके नाम हैं बिक्रम और बाला। जोकि अवैध गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। हालांकि इन्हें कई लोग अपना मसीहा भी मानते हैं।
First Published: Thursday, January 16, 2014, 15:33