Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 23:00
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: खरबूजा शरीर के लिए बेहद गुणकारी होता है। इसमें 95 फीसदी पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें मौजूद पानी से होने वाले फायदे की बात करें तो इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। यह किडनी की सफाई भी करता है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी` का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। यह दिल की बीमारी और कैंसर से भी बचाता है। इतना ही नहीं, खरबूजे से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन ‘ए` पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
खरबूजे में उच्च स्तर का बेटाकैरोटेन, फोलिक एसिड, पोटैशियम, विटामिन सी और ए मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप सेहतमंद और जवां दिखना चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में खरबूजे को शामिल करना मत भूलिएगा। खरबूजे में मौजूद पोटैशियम शरीर से सोडियम को निकालने का काम करता है जिससे हाई ब्लडप्रेशर को लो करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए अच्छा खरबूजे से शौच की समस्या भी दूर होती है। अगर आप पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो खरबूजा खाइए। इससे शौच की समस्या दूर हो जाएगी। खरबूजे में मौजूद पानी की मात्रा पाचन में सहायक होती है। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसीडीटी को खत्म करते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।
इसके सेवन से त्वचा में आता है निखार हमारी त्वचा में कनेक्टिव टिशू पाए जाते हैं। खरबूजे में पाए जाने वाले कोलाजन प्रोटीन इन कनेक्टिव टिशू में कोशिका की संरचना को बनाए रखता है। कोलाजन से जख्म भी जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को मजबूती मिलती है। अगर आप लगातार खरबूजा खाएंगे तो त्वचे में रुखापन नहीं आएगा।
खरबूजे को खाने से किडनी की बीमारी और एकजिमा से रखे दूर खूरबूजे में डाइयुरेटिक (मूत्रवर्धक) क्षमता काफी अच्छी होती है। इस कारण इससे किडनी की बीमारियां ठीक होती हैं और यह एकजिमा को कम करता है। अगर खरबूजे में नींबू मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इससे गठिया की बीमारी भी ठीक हो सकती है।
यह फल शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता है अधिकतर खरबूज में विटामिन ‘बी` पाया जाता है। विटामिन `बी` शरीर में ऊर्जा के निर्माण में सहायक होता है। सूगर और कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करने में यह ऊर्जा शरीर के लिए आवश्यक होती है।
वजन कम करने मददगार अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खरबूजा इसके लिए आदर्श जरिया हो सकता है। इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी ऊर्जा होती है। खरबूजे में पाए जाने वाले प्रकृतिक मीठेपन से आप उच्च कैलोरी वाली मिठाईयों से भी दूर रहेंगे। साथ ही इसका सेवन आपके आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने और ठीक करने में कारगर साबित होता है।
First Published: Wednesday, June 4, 2014, 23:00