दोनों बाहों का रक्तचाप माप हृदय के लिए फायदेमंद

दोनों बाहों का रक्तचाप माप हृदय के लिए फायदेमंद

दोनों बाहों का रक्तचाप माप हृदय के लिए फायदेमंदन्ययार्क: आज तक देखा गया है कि रक्तचाप का पता एक ही बांह से लगाया जाता है। लेकिन शोधकर्ताओं की सलाह है कि दोनों बांहों से रक्तचाप का पता लगाना स्वस्थ हृदय की दृष्टि से फायदेमंद है। इंटरआर्म सिसटॉलिक ब्लड प्रेशर तकनीक में दोनों हाथों से रक्तचाप का पता लगाया जाता है और इसे हृदय के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा गया है।

बोस्टन के मेसाचुसेट्स जनरल हॉस्पीटल के प्रमुख जांचकर्ता इडो वीनबर्ग ने कहा कि समुदायों पर आधारित व्यापक अध्ययन में इंटरआर्म सिसटॉलिक ब्लड प्रेशर में बढ़ता फर्क देखा गया। इसे पारंपरिक हृदय रोग से जोड़कर देखा जा रहा है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में 3,390 ऐसे प्रतिभागियों का अध्ययन किया जिनकी उम्र 40 या उससे ज्यादा थी और जिन्हें हृदय से संबंधित कोई बीमारी नहीं थी।

शोधकर्ताओं ने चिकित्सकों को सलाह दी कि मरीजों की दोनों बाहों का रक्तचाप मापना चाहिए, ताकि इंटरआर्म ब्लड प्रेशर में फर्क का सही सही पता लगााया जा सके और उन्हें भविष्य में हृदय के खतरों से आगाह किया जा सके। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 27, 2014, 09:32

comments powered by Disqus