Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 14:54
नई दिल्ली : सरकार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल आज की तारीख तक नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के 195 मामले और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी के 149 मामले हुए हैं।
गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने आज राज्यसभा को ईश्वरलाल शंकरलाल जैन के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल नियंत्रण रेखा पर दूसरी ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने पर एक भारतीय जवान शहीद हुआ तथा गोलीबारी की घटनाओं में 9 जवान शहीद हुए।
रामचंद्रन ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान भारत पाक सीमा पर सीमा पार से हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के दो कर्मी भी मारे गए।
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघषर्विराम उल्लंघन की घटनाओं को महानिदेशक सैन्य कार्रवाई (डीजीएमओ) स्तरीय हॉटलाइन तंत्र के माध्यम से उठाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 11, 2013, 14:54