`पहले दे दिया होता लोकपाल तो आज नहीं होती AAP`

`पहले दे दिया होता लोकपाल तो आज नहीं होती AAP`

`पहले दे दिया होता लोकपाल तो आज नहीं होती AAP`ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश आम आदमी पार्टी की सफलता के खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा है कि दो साल पहले लोकपाल विधेयक पारित हो गया होता तो आम आदमी पार्टी नहीं उभरती और ना ही कांग्रेस का यह हाल होता।

साथ ही केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने राजनीतिक पार्टियों से कहा कि वह आम आदमी पार्टी का मजाक नहीं बनाए और आगाह किया कि यह नयी पार्टी ‘वाजिब मुद्दों’ पर राज्यों में अलग अलग अवतार ले सकती है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि देश में कम्युनिस्ट ही ऐसे राजनीतिक समूह हैं जो भव्य जीवनशैली और ‘धन के खुले प्रदर्शन’ की ‘बीमारी’ से मुक्त है। उन्होंने कहा, `हम आम आदमी पार्टी की उपेक्षा नहीं कर सकते क्योंकि वे भ्रष्टाचार, राजनीति में मितव्ययिता, राजनीति में सादगी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो उचित मूल्यों वाले मुद्दे हैं। `

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के उस बयान से अपने को अलग कर लिया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर यह संकेत दिया था कि दो साल पहले लोकपाल विधेयक पारित हो गया होता तो आम आदमी पार्टी नहीं उभरती।

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने रमेश के बयान के बारे में पार्टी ब्रीफिंग में पूछे जाने पर कहा, ‘ यह उनकी निजी राय और टिप्पणी हो सकती है और उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ’ दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप के हाथों कांग्रेस की हार का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए रमेश ने कहा था, ‘‘ हम दो साल पहले भी लोकपाल विधेयक ला सकते थे। हम इसे नहीं लाए। अगर हम दो साल पहले लोकपाल विधेयक लाने में कामयाम हो जाते तो हमें इस प्रकार की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ता।’

First Published: Wednesday, January 8, 2014, 23:46

comments powered by Disqus