मिशन 2014 : प्रियंका करेंगी देश भर में प्रचार? कांग्रेस ने कहा-नहीं

मिशन 2014 : प्रियंका करेंगी देश भर में प्रचार? कांग्रेस ने कहा-नहीं

मिशन 2014 : प्रियंका करेंगी देश भर में प्रचार? कांग्रेस ने कहा-नहींज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी।

मीडिया में यह खबर आने के बाद कांग्रेस की ओर से इस खबर का बिना समय गंवाए खंडन किया गया। इसके पहले रिपोर्टों में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को तगड़ी टक्कर देने के लिए कथित रूप से प्रियंका गांधी का सहारा लेना चाहती है।

ऐसे में प्रियंका यदि देश भर में कांग्रेस के लिए चुनाव-प्रचार करती हैं तो यह पहला मौका होगा जब वह अपनी मां सोनिया के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के बाहर चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि प्रियंका खुद 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रियंका गांधी हालांकि यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि सक्रिय राजनीति में उतरने की उनकी कोई मंशा नहीं है। प्रियंका भले ही चुनाव लड़ने से इंकार करती आ रही हों लेकिन लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं और रैली के दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

इस बीच,कांग्रेस पार्टी ने इस बात से इंकार किया है कि प्रियंका देश भर में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव-प्रचार करेंगी।

कांग्रेस ने इन अटकलों को गलत बताया। पार्टी महासचिव अजय माकन ने कहा कि मध्य प्रदेश में रविवार को एक मंदिर में मची भगदड़ में 115 लोगों के मारे जाने की घटना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा इस तरह का दुष्प्रचार फैला रही है।

First Published: Monday, October 14, 2013, 22:07

comments powered by Disqus