भारतीय नौसेना अकादमी के 399 कैडेट हुए पास

भारतीय नौसेना अकादमी के 399 कैडेट हुए पास

एझिमला (कन्नूर) : भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के 399 कैडेटों का बैच अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आज पास हो गया। पास होने वाले कैडेटों में 28 महिलाएं भी हैं। ये लोग यहां भारतीय नौसेना अकादमी में भव्य पासिंग आउट परेड में पास घोषित किए गए।

नौसेना प्रमुख डी के जोशी ने परेड का निरीक्षण किया। इस परेड के जरिए द्वितीय बी टेक ग्रेजुएट कोर्स (भारतीय नौसेना अकादमी के 85 वें पाठ्यक्रम) के कैडेटों को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। ये कैडेट ऑटम टर्म 2013 के चार पाठ्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 23, 2013, 20:28

comments powered by Disqus