देश की 91 फीसदी एक्स-रे इकाइयां नहीं हैं पंजीकृत

देश की 91 फीसदी एक्स-रे इकाइयां नहीं हैं पंजीकृत

नई दिल्ली : देश की 52 हजार से ज्यादा एक्स-रे इकाइयों में से लगभग 91 फीसदी इकाइयां परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से प्राथमिक पंजीकरण कराए बिना ही चल रही हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैर-पंजीकृत एक्स-रे इकाइयों का जिक्र संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की रिपोर्ट में किया गया है।

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट की जांच कर रही पीएसी ने पाया कि देश में संचालित कुल 57,443 चिकित्सीय एक्स-रे इकाइयों में से सिर्फ 5,270 इकाइयां ही एईआरबी के नियमन नियंत्रण के तहत पंजीकृत हैं। गैर पंजीकृत इकाइयों की कुल संख्या 52,173 है।

इस स्थिति की व्याख्या करते हुए एईआरबी ने कहा कि लगभग 57 हजार एक्स-रे मशीनों का नियमन करना उसके लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि उसके पास मानव संसाधन यानी कर्मचारियों की कमी है। परमाणु ऊर्जा नियामक ने कहा कि उसके पास महज 300 अभियंताओं और वैज्ञानिकों का ही केंद्रीकृत कार्यबल है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 20, 2013, 12:32

comments powered by Disqus