Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 12:22
नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कांग्रेस ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) पर भारतीय राजनीति का लंपटीकरण करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, पहले उन्होंने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया। वे अराजकता फैलाने में शामिल रहे और अब हमने मुम्बई में जो देखा है, वह राजनीति का लंपटीकरण है।
मीडिया से संयम बरतने की अपील करते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें आप के जाल में नहीं फंसना चाहिए जो चर्चा में बने रहने के लिए यह सब कर रही है। केजरीवाल की टिप्पणी ठीक नहीं थी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 15, 2014, 12:22