Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 09:52
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर आवाज उठी है। रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है जिसमें इस मांग पर फैसला लिया जाएगा। विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को हटाकर कुमार विश्वास को राष्ट्रीय संयोजक बनाने की मांग कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि आज की बैठक में इस बात का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। मालूम हो कि कुमार विश्वास अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं।
इस बीच एक खबरिया चैनल के विशेष शो में शनिवार रात जब कुमार विश्वास से सवाल किया गया कि क्या आप मोदी प्रेमी हैं तो विश्वास ने बड़ी ही साफगोई से इसका जवाब देते हुए कहा, `अगर कांग्रेस और भाजपा में किसी एक को मुझे चुनना पड़े तो मैं भाजपा को ही चुनना पसंद करूंगा। मैंने गाजियाबाद लोकसभा चुनाव के दौरान राजनाथ सिंह को वोट दिया था क्योंकि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।`
First Published: Sunday, April 6, 2014, 09:03